फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनदान तोड़कर दुकान में चोरी

Mon, 27 Nov 2017 12:16 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
बिखरा सामान। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
जटहां बाजार (कुशीनगर) ।  सिंघापट्टी गांव के चौराहे पर शनिवार की रात खाद बीज की दुकान का रोशनदान तोड़कर चोरों ने अंदर काउंटर में रखे 80 हजार रुपए नकद चुरा लिया। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। एक दूसरी घटना में अमीन के घर में लगा बांस का फाटक तोड़कर चोरों ने नकदी और गहने चुरा लिए।
विज्ञापन


पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सिंघापट्टी गांव के निवासी मुन्ना खरवार चौराहे पर खाद बीज की दुकान खोले हैं। शनिवार की शाम को वह अपनी दुकान बंदकर घर चले गए। देर रात चोरों ने उनकी दुकान का रोशनदान तोड़कर अंदर काउंटर में रखे 80 हजार रुपए चुरा लिया। रविवार की सुबह इसकी जानकारी मुन्ना को हुई। पीड़ित दुकानदार मुन्ना ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

एक अन्य खबर के मुताबिक जटहां बाजार थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के नौका टोला में चोरों ने अमीन के घर के मुख्य दरवाजे पर लगा बांस का फाटक हटाकर घर में रखे नकदी और गहने चुरा लिया। रविवार की सुबह गांव के बाहर सड़क पर टूटी अटैची मिली। सूचना पर मंसाछापर चौकी के दीवान रविंद्र सिंह और सिपाही धनंजय सिंह ने मौके पर पहुचकर जायजा लिया। पीड़ित अमीन ने बताया कि घर में रखे 70 हजार रुपए नकद और कुछ गहने चोरी हुए हैं। इस संबंध में जटहां बाजार थाने के एसओ विनोद कौल ने कहा कि इसकी जानकारी है। जांच कर चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें