फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों का शव मिला, हत्या की आशंका

Thu, 25 Jan 2018 12:02 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
तफ्तीश करती पुलिस। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
नेबुआ रायगंज। कुश्‍ाीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सेखुई गांव के समीप लक्ष्मीपुर माइनर में व पटरी पर बुधवार की सुबह दो अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर कई गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। एक के शरीर पर चोट के कई निशान थे, जबकि दूसरे के मुंह से झाग निकला था। इनके पास सीवान से पडरौना तक का तीन रेल टिकट भी मिला है। डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस संदेह के आधार पर एक व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। मामले को पशु तस्कर गिरोह में हुए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

सेखुई गांव के समीप से होकर गुजर रही लक्ष्मीपुर माइनर के किनारे सुबह करीब छह बजे कुछ महिलाएं घूमने निकली थीं। माइनर के भीतर व पटरी पर दो शव देखकर महिलाएं चीखते हुए वापस भागकर गांव पहुंचीं। नहर पर हत्याकर शव फेंके जाने की खबर फैलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। 
दोपहर में डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम पहुंची। छानबीन के दौरान डॉग स्क्वॉड घटना स्थल से करीब छह किलोमीटर दूर डोमनपट्टी गांव के बंजारा टोली में पहुंची। वहां से संदेह के आधार पर पुलिस ने एक युवक को पकड़ा। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।एसओ श्रीप्रकाश का कहना है कि संदेह के आधार पर पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शवों की शिनाख्त की कोशिश हो रही है। मामला पशु तस्करों से जुड़े होने की आशंका है। जल्दी ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


करीब 35 वर्षीय युवक का शव नहर के अंदर तथा 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पटरी पर पड़ा था।  शव मिलने की सूचना पर नेबुआ नौरंगिया एसओ श्रीप्रकाश यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शवों की छानबीन की। 50 वर्षीय व्यक्ति नीले रंग का पैंट व हाफ लाल स्वेटर व भूरे रंग का जैकेट पहने हुए था। उसके कपड़ों से कुछ दवाई के पत्ते, 20 रुपये नकद व सीवान से पडरौना तक के लिए तीन रेल टिकट मिला।  यह टिकट मंगलवार को सुबह 11 बजे वाली ट्रेन के लिए खरीदा गया था। इसके मुंह से झाग भी निकला था।

 इसके अलावा 35 वर्षीय युवक काले रंग की जींस पैंट, रंगीन फुल स्वेटर, भूरा जैकेट व काले रंग का जूता पहन रखा था। युवक के सिर पर गम्भीर चोट का निशान था। इसके अलावा पीठ व गले पर भी चोट का निशान दिख रहा था। लोग आशंका जता रहे थे कि 50 वर्षीय व्यक्ति को जहर देकर मारा गया होगा, जबकि युवक की गला घोंटकर हत्या की गई होगी।

दोनों शव मिलने की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। सूचना पाते ही क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंच गए। सब लोग शवों को पहचानने की कोशिश करने लगे लेकिन शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया और अब भी उन शवों की पहचान कराने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें