फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के चार बदमाश गिरफ्तार

Sat, 11 Jun 2016 11:33 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
चार बदमाशों को असलहे के साथ गिरफ्तार किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना/खड्डा। कुशीनगर पुलिस ने बिहार के चार कुख्यात अपराधियों को शुक्रवार की शाम छितौनी-बगहा रेलपुल पर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सभी अपराधियों पर बिहार के लूट, डकैती, राहजनी, चोरी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस लाइन में एसपी ने जानकारी दी। शुक्रवार की शाम छितौनी-बगहा रेलपुल पर खड्डा एसओ खड्डा वाहन चेकिंग कर रहे थे। पुलिस के अनुसार इस दौरान दो बाइक पर सवार चार लोगों को भी पुलिस ने रोका। पुलिस की पकड़ से बचने के लिए इन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी।

किसी तरह से पकड़े गए चारों बदमाशों की तलाशी ली गई तो इनके पास से एक-एक कट्टा, कारतूस बरामद हुआ। दोनों बाइकों के नंबर प्लेट पर एक तरफ यूपी का तो दूसरी तरफ बिहार का नंबर लिखा था।
विज्ञापन


एसपी के अनुसार पकड़े गए अपराधियों की पहचान सत्तरजीत उर्फ सुब्बन चौधरी उर्फ अजय पुत्र ब्रह्मदेव चौधरी निवासी पारसनगर थाना चौतरवा जिला पश्चिमी चंपारन, होशिला साहनी पुत्र रामचंदर साहनी व बबलू साहनी पुत्र भगवान प्रसाद निवासीगण मलाही टोला, रतनमाला चंडी स्थान थाना बगहा जिला पश्चिमी चंपारण और शुभम वर्मा पुत्र हरेंद्र प्रसाद निवाली पकड़ी दयाल जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई। 

सत्तरजीत उर्फ  सुब्बन चौधरी उर्फ  अजय पर लूट, डकैती, हत्या के प्रयास समेत 18 मुकदमा दर्ज है। होशिला साहनी पर पांच, शुभम वर्मा पर भी 13 मामले दर्ज हैं। पकड़े गए बबलू साहनी पर दर्ज मुकदमों की अभी पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें