फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में वृद्ध की मौत, दो घायल

Sun, 10 Apr 2016 11:38 PM IST
Kushinagar
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
हाटा में हाइवे पर रविवार को दो बाइकोंकी टक्कर में एक बाइक पर सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


गोपालगंज (बिहार) निवासी सुमंत पाठक रविवार को सुबह पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव नकटहा निवासी अपने ससुर सुभाष मिश्र(60) को गोरखपुर से लेकर अपने घर जा रहे थे। बाइक से ये लोग हाटा कस्बे के पूर्वी छोर पर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि हाइवे पर विपरीत दिशा में उसी लेन में आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई।

इस दुर्घटना में बाइक सवार सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार हाटा कोतवाली के गौनर बारवा निवासी 17 वर्षीय एकांश सिंह और सहबाजपुर गांव के रहने वाले 18 वर्षीय शशिकांत गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


लोगों की मदद से घायलों को हाटा स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एकांश की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। जबकि पुलिस ने मृतक के दामाद सुमंत पाठक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें