फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब गए मजदूर की आग में जलकर मौत

Fri, 15 Dec 2017 11:55 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
गनेश की मौत पर विलाप करते घरवाले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कप्तानगंज। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की ग्राम सभा भड़सर खास के टोला गोदमहिया निवासी मजदूर की सऊदी अरब के फतीपबर शहर में आग में जलकर मौत हो गई। वहां से पत्नी के मोबाइल पर इसकी सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। घर के लोग शव लाने के लिए प्रयासरत हैं। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

ग्राम सभा भड़सर खास के टोला गोदमहिया निवासी 45 वर्षीय गणेश चौधरी छह अक्टूबर को मजदूरी करने सऊदी अरब गया था। वहां के फतीपबर शहर में एक व्यक्ति ने उसे खेती के काम में लगा दिया। पत्नी मालती के अनुसार बृहस्पतिवार को मोबाइल पर सूचना मिली कि गणेश जिस कमरे में सो रहे थे, उसमें आग लग गई। घटना में गणेश की मौत हो गई। सुबह इसकी जानकारी घरवालों को दी गई। गनेश की मौत की सूचना से घर में चीख-पुकार मच गई। पत्नी ने बताया कि गणेश ने विदेश जाने के लिए गांव के कुछ लोगों और रिश्तेदारों से करीब 80 हजार रुपये का कर्ज लिया था। गांव के लोगों के अनुसार भी गणेश के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। बेटी नीतू की शादी हो चुकी है। दो बेटों में से एक सोनू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जबकि दूसरा बेटा गौरव 11वीं में पढ़ रहा है। परिवार के पास भरण-पोषण के लिए मात्र चार कट्ठा खेत है। ग्राम प्रधान शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस परिवार के भरण-पोषण के लिए लोगों की मदद से व्यवस्था की जाएगी। गणेश का शव विदेश से मंगाने के लिए सांसद राजेश पांडेय और रामकोला विधायक रामानंद बौद्ध से बात की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें