फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध ढंग से रेलवे टिकट का धंधा करते पकड़ा

Wed, 08 May 2019 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामकोला नगर के वैभव टूर एण्ड ट्रेवल्स के संचालक राम प्रताप राव को अबैध रेल टिकट के साथ आर पी एफ कप्तानगंज गिरफ्तार किया । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कप्तानगंज। आरपीएफ की टीम ने रामकोला नगर से एक अवैध रेल टिकट कारोबारी को 35 टिकट, दो लैपटॉप, दो प्रिंटर दो मोबाइल एक पॉस मशीन और 17780 रुपये के साथ गिरफ्तार किया। आरपीएफ की पूछताछ में पता चला कि पिछले दो वर्षो में करीब 35 लाख के टिकट का कारोबार अवैध ढंग से किया गया है।
विज्ञापन


आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर रामकोला नगर के वैभव टूर एंड ट्रेवल्स की दुकान पर छापा मारा गया। जिसमें तीन तत्काल और 32 सामान्य टिकट बरामद हुआ। जिसकी कुल कीमत 64680 रुपये के करीब था। बरामद टिकट पर्सनल आईडी से बना हुआ था।

मौके से दो लैपटॉप, दो प्रिंटर, दो मोबाइल और एक पॉस मशीन, एक नेट कनेक्शन और 17780 रुपये मिले। अवैध तरीके से रेलवे टिकट का कारोबार करने वाले राम प्रताप राव पुत्र वीर बहादुर राव निवासी टेकुआटार थाना रामकोला को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि पर्सनल आईडी से पिछले दो वर्षों में 35 लाख रुपये के अवैध रेल टिकट बनाया गया है। इसके पास से जो भी टिकट मिला है, उसकी यात्रा अभी शेष है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में उप निरीक्षक सुरेश चंद पांडेय, सहायक उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, प्रेम कुमार राय हृदयलाल माझी, रामनरेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें