फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का मालवाहक और पंपिंगसेट बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। रविवार की रात कप्तानगंज थाने की पुलिस ने विभिन्न स्थानों से चोरी की घटनाओं में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार किया। ये लोग बोदरवार के रेलवे ढाला पर गिरफ्तार किए गए। इनके पास से एक मालवाहक और एक पंपिंग सेट भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

सीओ कसया राघवेंद्र चतुुर्वेदी ने रविवार को कप्तानगंज थाने में पत्रकारों से बातचीत के दौरान चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि कप्तानगंज पुलिस शनिवार की रात बोदरवार में गश्त कर रही थी। इसी बीच कुछ व्यक्ति मालवाहक से आते दिखे। पुलिस को देखकर वे वाहन वापस कर भागने की कोशिश करने लगे, जिस पर एसओ आरके यादव की अगुवाई में पुलिस टीम ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में इन लोगों ने मालवाहक और उसमें रखा पंपिंग सेट चोरी का बताया। पकड़े गए लोगों में मुन्ना खान निवासी पिपरा थाना कोतवाली जनपद महराजगंज, कृष्ण मोहन निषाद निवासी शिवपुर पड़रही थाना रुद्रपुर देवरिया, जयशंकर विश्वकर्मा निवासी कनौली थाना रूद्रपुर देवरिया, केशव निषाद निवासी शिवपुर पड़रही थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया, विनोद कुमार निवासी रामपुर थाना गौरीबाजार देवरिया और श्याम निषाद निवासी देवरिया शामिल हैं। इनके खिलाफ हाटा और पडरौना कोतवाली में पंपिंगसेट चोरी के आरोप में केस दर्ज है। साथ ही देवरिया जनपद के कोतवाली देवरिया, रुद्रपुर व रामपुर कारखाना में भी विभिन्न आपराधिक व चोरी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें