फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिनिक और दुकान का भी ताला टूटा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही रात दो दुकानों से 75 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीरोड। तरयासुजान थाना क्षेत्र के भावपुर बाजार में बुधवार की रात में दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने सामान चुरा लिया। एक दुकान से 30 हजार तो दूसरे दुकान से 45 हजार रुपये की चोरी हुई है। इसके अलावा दो अन्य दुकानों का ताला तोड़कर चोरी की कोशिश की, लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला। दुकानदारों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के भावपुर बाजार में भुलई की किराना की दुकान है। भुलई रोज की भांति बृहस्पतिवार को सुबह दुकान खोलने पहुंचे। दुकान का ताला टूटा देख वह सन्न रह गए। दुकान में तलाशी मेें पता चला कि सामान तो अपनी जगह पर थे, लेकिन 30 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह अमीरलाल कुशवाहा के जनरल स्टोर का ताला भी तोड़कर चोरों ने 45 हजार रुपये चुरा लिया। यही नहीं, बाजार में क्लिनिक और दुकान के ताले टूटे मिले। हालांकि यहां कोई सामान चोरी नहीं हुआ था। दुकानदारों ने चोरी की सूचना यूपी-100 को दी। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। भावपुर के व्यापारियों ने चोरी की घटना का पर्दाफाश करने और पुलिस की रात्रि गश्त की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें