फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो चालकों ने अबैध वसूली का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नाराज टेंपो चालकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

नेबुआ रायगंज। अवैध वसूली से नाराज टेंपो चालकों ने क्षेत्र के ढोरही गांव की समिति परिसर में प्रदर्शन किया। कहा कि पडरौना नगर में टेंपो स्टैंड का ठेका 31 मार्च को ही खत्म हो चुका है। उसके बाद भी शहर के कुछ लोग 20 से 50 रुपये की वसूली कर रहे हैं। मना करने या रसीद मांगने पर उनके साथ मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। शाम चार बजे सरपतही खुर्द गांव निवासी दीपक शुक्ल की अगुवाई में टेंपो चालक ढोरही समिति पर जुटे और वसूली करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे हल्का दरोगा सभाजीत को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान प्रमोद, दीपक, मनोज, जितेंद्र, राहुल, विजय, पिंटू, मन्नू, संजय, शंभू, प्रिंस, रोशन, गौतम, सूरज, दिनेश, राजकुमार, नेहाल, अखिलेश, राजू, प्रभु, गोविंद, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें