तार टूट कर गिरा, मची अफरातफरी
पडरौना। मंगलवार की देर शाम को कोतवाली के सामने बिजली का तार टूट कर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। उस रास्ते गुजरने वाले लोग इस बात की जानकारी जुटाने में मशगूल रहे कि क्या घटना हुई है। वैसे संयोग ठीक रहा कि कोई अप्रिय घटना नहीं घटित हुई। नगर की सप्लाई कुछ देर के लिए बंद कर दी। बाद में कर्मियों ने पहुंच कर तार जोड़ा और फिर सप्लाई चालू हुई।