फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत

Sun, 10 Feb 2019 11:33 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विलाप करते परिजन । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथौली बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली बाजार में रविवार को 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल चौरियाट गांव के जमुनीपट्टी टोला के निवासी फुलेना साहनी ने अपनी पुत्री प्रबिंदा की शादी लगभग दो वर्ष पहले कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली बाजार निवासी रामकेवल साहनी केपुत्र गोमल उर्फ नागेंद्र से की थी।

दोनों से सात माह की बच्ची भी है। रविवार को दिन में अचानक प्रबिंदा की मौत की सूचना पर पहुंचे मायकेवालों के चीत्कार से मातम छा गया। यूपी 100 सहित स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई। मौके पर चौकी इंचार्ज दिवाकर मिश्र अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और मौत की वजह जानने के लिए लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन


मृतका के पिता फुलेना ने बताया कि वह प्रबिंदा को बुलाने मथौली बाजार आए थे, लेकिन ससुराल वालों ने घर पर कुछ काम बताकर बाद में विदा करने को कहा था। मृतका के भाई रमेश्वर साहनी ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे उन्होंने फोन किया था, तब प्रबिंदा अपने को ठीक बताई थी। पिता के बारे मे पूछा तो बताई कि वह कल ही वहां से चले गए हैं।

फुलेना अपने घर न जाकर बगल के गांव खभराभार में अपनी बहन के घर गए थे। तब तक प्रबिंदा के मौत की खबर मिली। कप्तानगंज थाने के एसओ राहुल सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ससुराल के एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें