फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्लूडीह में आभूषण की दो दुकानों में चोरी

Fri, 15 Mar 2019 11:39 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मल्लूडीह में हुई चोरी का जायजा लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया। नगर के वार्ड सात सिद्धार्थनगर (मल्लूडीह) में गुरुवार की रात आभूषण की दो दुकानों के शटर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इन दुकानों से लाखों रुपये के सोने व चांदी के जेवरात, नकदी और सामान चोर उठा ले गए हैं। व्यवसायियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

नगर के मल्लूडीह के ही रहने वाले प्रदीप वर्मा की चौराहे पर आभूषण की दुकान हैं। व्यवसायी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह वह दुकान पर पहुंचे, तो शटर का ताला टूटा हुआ था। अंदर से 100 ग्राम सोने के जेवरात, 20 ग्राम गला सोना व साढ़े चार किलो ग्राम चांदी बौर नकदी गायब थी। इसी दुकान से महज 10 मीटर की दूरी पर जयप्रकाश वर्मा की भी आभूषण दुकान है।

विज्ञापन

 

जयप्रकाश के अनुसार उनकी दुकान के शटर का ताला टूटा था। सोने के जेवरात समेत चांदी के आभूषण गायब मिले। दुकान में रखा एक आलमारी भी टूटी हालत में 500 मीटर दूर यदुनाथ कुशवाहा के खेत से बरामद हुआ है। लोगों को शुक्रवार की सुबह तब इस घटना की जानकारी हुई, जब यहां से गुजर रहे लोगों ने दुकानों के शटर का ताला टूटा हुआ देखा। एक ही रात दो दुकानों में चोरी से यहां के दुकानदारों में भय व्याप्त है। दोनों दुकानदारों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
 

एसएचओ अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा। हालांकि उन्होंने इस मामले में नजदीक के ही लोगों के संलिप्त होने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें