पढ़ने गई छात्रा लापता, दो युवकों पर आरोप
पटहेरवा। स्कूल में पढ़ने गई नौवीं की छात्रा घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। स्कूल पहुंचे परिजनों को छात्रा का बैग मिला। छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर दूसरे गांव के दो युवकों के खिलाफ अगवा करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
पिता का कहना है कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री 18 जनवरी को स्कूल के लिए निकली। देर शाम तक घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका। उन्होंने आरोप लगाया है कि थाना क्षेत्र के ही दूसरे गांव के दो युवक किशोरी को भगा ले गए हैं। आरोप यह भी है कि जब युवक के घर पूछताछ करने गए तो घरवाले उनके साथ मारपीट पर उतारू हो गए। पटहेरवा एसओ संजय मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही छात्रा का पता लगा लिया जाएगा।