भड़कुलवा चौराहे के पास एनएच-28 पर जला ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
हाटा। दिल्ली से असम जा रहे ट्रक में हाटा के भड़कुलवा चौराहे के शुक्रवार की रात करीब एक बजे आग लग गई। इससे चालक बदहवास हो गया और अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। गाड़ी में सेब लदा हुआ था। हालांकि इस घटना में चालक और खलासी बाल-बाल बच गए।
इन लोगों ने फायर विभाग को सूचना दी। जबकि कुछ अन्य चालकों के साथ आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। कुछ देर बाद पहुंची फायर सर्विस की गाड़ी ने आग बुझाई। हालांकि तब तक पूरा ट्रक जल गया था। लदे सेब भी जल गए थे।