फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती की मौत से गुस्साए लोगों ने की सड़क जाम

Sun, 23 Sep 2018 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जाम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
टेकुआटार। रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार बाजार में स्थित एक कथित नर्सिंगहोम में डिलिवरी के दौरान हालत बिगड़ने से महिला की मौत से नाराज लोगों ने रविवार को रामकोला-कसया मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। तीन घंटे तक आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध रहा। बाद में एसडीएम कसया ने मयफोर्स पहुंचकर लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन


रामकोला थाना क्षेत्र के गांव खैरेटवा गांव के जमुनबरवा टोला निवासी सीता (27) पत्नी मोनू कुमार को टेकुआटार स्थित एक कथित नर्सिंगहोम में प्रसव के लिए शनिवार की शाम को भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार डॉक्टर ने यह आश्वासन दिया कि सामान्य प्रसव से बच्चे का जन्म हो जाएगा। इस दरम्यान अधिक रक्तस्राव के चलते सीता की हालत बिगड़ गई। यह देख डॉक्टर ने रविवार को सुबह करीब 5 बजे उसे कहीं औ दिखाने की सलाह देते हुए रेफर कर दिया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उसके बाद रोते बिलखते परिजन वापस लौटकर टेकुआटार बाजार में अस्पताल के सामने ही शव रखकर रामकोला-कसया मार्ग को जाम कर दिया। ये लोग महिला की मौत के लिए आरोपी डॉक्टर और अन्य स्टॉफ को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। अस्पताल के काउंटर एवं वहां खड़ी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


इससे अफरा-तफरी का माहौल रहा। मौका पाकर आरोपी डॉक्टर व उसके सहयोगी पीछे के रास्ते फरार हो गए। लगभग तीन घंटे चले सड़क जाम को एसडीएम कसया प्रमोद कुमार तिवारी, एसओ रामकोला राहुल कुमार सिंह, एसओ कप्तानगंज श्यामलाल यादव ने मयफोर्स पहुंचकर समाप्त कराया। इन्होंने मृतका के घरवालों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। एसडीएम कसया ने कहा कि यहां पर संचालित सभी अवैध मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें