फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को मिली कामयाबी

विज्ञापन
विज्ञापन
शातिर अपराधी तमंचा के साथ पकड़ा गया
विज्ञापन

बनकसिया पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों ने गश्त के दौरान पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
मेंहदावल। बनकसिया पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने एक शातिर अपराधी को करमैनी घाट के पास पकड़ लिया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से तमंचा व दो कारतूस मिला। उसके खिलाफ कई जनपदों में लूट व चोरी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

बनकसिया चौकी प्रभारी शैलेंद्र शुक्ला और कांस्टेबल रमेश मिश्रा, अविनाश व दुर्गेश ठाकुर गश्त पर थे। एक गोपनीय सूचना के आधार पर इन लोगों ने करमैनी घाट से सोनौरा जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी की। इसी दौरान बाइक से आते एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की गई। चौकी इंचार्ज शैलेंद्र शुक्ला ने बताया कि पकड़े गए युवक शशिकांत उर्फ गोलू भट्ट निवासी घघसरा बाजार थाना सहजनवां के पास से देशी तमंचा व दो कारतूस बरामद किया। जिस बाइक से जा रहा था उसका कोई पेपर भी नहीं था। पूछताछ में उसने खलीलाबाद कोतवाली समेत कई जिलों में अपराधिक वारदात की बात कही है। खलीलाबाद कोतवाली में भी आरोपी के खिलाफ लूट व चोरी के अपराध पंजीकृत होने की जानकारी मिली है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें