फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने जिसे पकड़कर सौंपा, वह थाने से गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। थाना क्षेत्र के बसडीला गांव के चौराहे पर स्थित एक गुमटी में चोरी कर रहे व्यक्ति को पकड़कर लोगों ने सोमवार की भोर में पुलिस को सौंप दिया। परंतु पकड़ा गया आरोपी कुछ देर बाद थाने से गायब हो गया। दुकानदार ने चोरी की घटना से संबंधित तहरीर दे दी है। खड्डा पुलिस आरोपी को पकड़े जाने की बात को तो स्वीकार कर रही है, लेकिन आरोपी के थाने से गायब होने के मामले में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रही है।
विज्ञापन

ग्रामसभा बसडीला के चौराहे पर राधेश्याम चौधरी की दुकान है। राधेश्याम के दामाद और बेटी भी उनके साथ रहते हैं। रविवार की शाम को राधेश्याम के दामाद रविंदर चौधरी अपने गांव बोधीछपरा गए थे। सोमवार की भोर में रविंदर लौटे तो गुमटी का ताला तोड़कर चार युवक चोरी कर रहे थे। रविंदर ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने चोरों को दौड़ लिया। कहा जा रहा है कि लोगों ने चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़ा था। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को अपने साथ थाने ले आई। राधेश्याम चौधरी की गुमटी से लगभग 500 रुपये नकद व कुछ सामान चोरी हुए हैं। रविंदर व उसके रिश्तेदार कृष्णा ने बताया कि सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे वे लोग तहरीर देने थाने गए तो पता लगा कि जिस युवक को पकड़कर उन लोगों ने पुलिस को सौंपा था, वह थाने से भाग गया है। इस संबंध में प्रभारी एसओ विनय कुमार का कहना है कि चोरी की घटना की छानबीन की जा रही है। थाना परिसर से किसी आरोपी के भागने की बात गलत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें