फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल से टकराई स्कूल वैन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल वाहन पोल से भिड़ा, बच्चे सुरक्षित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टेकुआटार। कसया थाना क्षेत्र के कछुहिया सोमाली में शुक्रवार को टेकुआटार पुरानी बाजार स्थित संस्कृति पब्लिक स्कूल के बच्चों से भरा वाहन बिजली के पोल से भिड़ गया। इसे अफरातफरी मच गई। आपस में तार टकराने से चिंगारी निकलने लगी। कुछ लोगों का बल्ब, प्रेस, पंखे आदि उपकरण जल गए। ग्रामीणों का कहना है कि वाहन चालक नशे में धुत था तथा कान में ईयर फोन लगाया था। बच्चे ड्राइवर अंकल बचाओ बचाओ चिल्ला रहे रहे थे। बच्चों की चीख सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े और किसी तरह से बच्चों को बाहर निकाल कर उनके घर भेजा। जबकि बच्चों का कहना था कि हम लोग ड्राइबर अंकल को कह रहे थे कि धीरा चलाइये लेकिन हम लोगो की बात नही सुने।ग्रामीण व अभिभाकों ने ड्राइबर को अपने कब्जे में ले लिया है और गाड़ी को रोक रखा है। कुछ अभिभावकों ने ड्राइविंग लाइसेंस व वाहन का लाइसेंस के बारे में पूछा तो चालक ने जवाब नहीं दिया। इस संबंध में कसया एसओ अतुल्य कुमार पांडेय ने कहा कि मामले की जानकारी हुई है। कोई बच्चा घायल नहीं है। मौके पर पुलिस गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में बीएसए कुशीनगर से बात करने की कोशिश की गई लेकिन, उनका फोन नहीं लग रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें