फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के घर जा रहे युवक की हादसे में मौत

Fri, 21 Jun 2019 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में अमवा बसहिया निवासी हरि यादव की मौत की सूचना पर विलाप करते परिजन । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोला। दोस्तों के साथ बाइक से गुरुवार को बहन के घर जाने के लिए निकले युवक की हादसे में मौत हो गई। सूचना के बाद परिजन और पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामकोला क्षेत्र के अमवा बाजार के बसहिया टोला निवासी युवक हरि यादव गुरुवार की रात गांव के दो युवकों के साथ बाइक से अपनी बहन के घर घुघली जा रहा था। रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर परोरहा गांव के समीप दोस्त जब लघुशंका के लिए चला गया तो हरि यादव सड़क के किनारे बाइक पर बैठा रहा। इसी दौरान किसी वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। दोस्तों ने तत्काल रामकोला पुलिस को सूचना दी। पुलिस और दोस्तों ने उसे घायल हरि यादव को रामकोला सीएचसी पहुंचाया, जहां देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीड़ित पिता बंका यादव ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
इंसेट
अस्पताल में शव देख फफक पड़ीं पत्नी
रामकोला। क्षेत्र के अमवा बसहिया निवासी हरि यादव की घर से निकलने के 15 मिनट बाद ही मौत की सूचना पहुंची तो कोहराम मच गया। उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता ने बताया कि बेटा परिवार के साथ भोजन करने के बाद दोस्तों के साथ बहन के घर जाने के लिए निकला था। उन्हें क्या पता कि घर से निकलने ही बेटा हादसे का शिकार हो जाएगा। हरि की पत्नी ममता दो बच्चों के साथ सीएचसी पहुंचीं और पति का शव देखकर फफक पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें