ट्रक की चपेट से बाइक चालक की मौत
भाग रहे चालक और खलासी को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही टैक्सी स्टैंड पर ट्रक की चपेट में आने ने बाइकसवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे दुदही सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। ट्रक छोड़कर भाग रहे चालक और खलासी को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
बिहार के घरवलिया थाना कुचायकोट निवासी दीपक (22) अपने साथी तरयासुजान निवासी श्रीराम (16) के साथ बाइक से पडरौना से वापस घर जा रहे थे। दुदही टैक्सी स्टैंड के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गिर पड़े। बाइक चालक दीपक के ऊपर से ट्रक आगे बढ़ गया। दीपक ने हेलमेट भी नहीं पहना था। इसके बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को दुदही सीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दीपक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई। उधर, ट्रक का दो सिपाहियों ने पीछा किया। मौका देखते ही सड़क पर ट्रक छोड़ कर चालक एवं खलासी खेतों के रास्ते भागने लगे। सिपाहियों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया।