चोरी की योजना बना रहे दो गिरफ्तार
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र स्थित तमकुहीराज के सरकारी बस स्टैंड के पास चोरी की योजना बना रहे दो चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने पकड़े गए चोरो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
शनिवार की रात चौकी प्रभारी तमकुहीराज संजय कुमार सिंह ने इन्हें पकड़ा। ये दोनों पटहेरवा थाना क्षेत्र के डुभा निवासी रामदेव कुशवाहा एवं पुरैना कटेया हाल मुकाम डुभा निवासी गनेश प्रसाद हैं।