फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निकांड में झुलसे दूसरे बच्चे की भी मौत, मृतकों की संख्या तीन हुई
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ा, तीसरे की हालत नाजुक
बांसगांव के बैरा टोला में लगी आग में जिंदा जल गए थे मां-बेटे
मां और दो बेटों की मौत से पूरा गांव गमगीन
अमर उजाला ब्यूरो
दुदही(कुशीनगर)। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव के बैरा टोला में हुए अग्निकांड में झुलसे दूसरे बच्चे की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या तीन हो गई है। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार की सुबह दूसरे बच्चे ने दम तोड़ दिया। तीसरे बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। मां सुनैना व उसके छोटे बेटे धनु के शव का जमुआन घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। तमकुहीराज विधायक पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

बांसगाव के बैरा टोला में रविवार रात किशुनदेव चौहान की झोपड़ी में दीपक से आग लग गई थी। किशनुदेव की 32 वर्षीय पत्नी सुनैना और उसके तीन वर्षीय बेटे धनु जिंदा जल गए थे। जबकि दो बेटे सात वर्षीय रवि और पांच वर्षीय बलबीर बुरी तरह झुलस गए थे। जिला अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बलबीर की मंगलवार की सुबह मौत हो गई। तीसरा बेटा रवि जीवन-मौत के बीच झूल रहा है। सूचना पर पहुंचे तमकुहीराज विधायक व नेता विधानमंडल दल अजय कुमार लल्लू ने घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। विधायक ने फोन पर एसडीएम तमकुहीराज से बात की और पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाए जाने की सिफारिश की। एसडीएम ने कहा कि सहायता राशि पीड़ित परिवार को भेज दी गई है।
विज्ञापन

अग्निकांड में जिंदा जले मां-बेटे के शव के पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। बाद में जमुआन घाट पर शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें