फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा दिलाने गई राजस्व व पुलिस टीम को खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)।
विज्ञापन

मंगलवार को गैनही जंगल गांव में पट्टे की एक जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंचे राजस्व कर्मियों को दलित वर्ग के लोगों ने खदेड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम दो लोगों को पकड़कर थाने ले आई। इसके विरोध में दलित वर्ग के लोग थाने पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

इस गांव में एक व्यक्ति के नाम से बहुत पहले कृषि भूमि का पट्टा हुआ है। कुछ दिन पहले पट्टे की इस जमीन की पैमाइश करने गांव गए राजस्व कर्मियों ने कई दलितों के घर व आसपास की जमीन का चिन्हांकन करते हुए उस पर बोई गई सब्जी व अन्य फसलों को कटवा दिया था। मंगलवार को राजस्व व पुलिस टीम इन जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंची। दलित वर्ग के लोगों ने राजस्व कर्मियों पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। लोगों की नाराजगी के बाद राजस्व व पुलिस टीम को वापस लौटना पड़ा। परंतु वापस लौट रहे पुलिस कर्मी दो हंगामा करने के आरोप में दो लोगों को पकड़कर थाने ले आए। इससे नाराज दलित वर्ग के लोगों ने बड़ी संख्या में खड्डा थाने पर पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ये लोग पकड़े गए दोनों लोगों को तत्काल छोड़ने की मांग कर रहे थे। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ निर्भय कुमार सिंह का कहना है कि एसडीएम के निर्देश पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें