फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाई गई छह सदस्यीय टीम

Sat, 19 Jan 2019 11:46 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
leopard - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जटहां बाजार। थाना क्षेत्र के एकवनही गांव के सरेह में भटक कर आए तेंदुए को पकड़ने के लिए डिप्टी रेंजर सहित छह सदस्यीय टीम ने शनिवार से कैंप करना शुरू कर दिया। शुक्रवार की रात करीब दस बजे इस गांव में एक तेंदुआ आबादी के बीच घुस आया था। हालांकि लोगों के शोर मचाने पर वह भाग गया। उसके बाद गांव के लोग रात भर आग जलाकर रतजगा करते रहे। तेंदुए के डर से गांववाले भयभीत हैं।
विज्ञापन


एकवनही गांव के सरेह में कुछ दिनों पूर्व लोगों ने दो तेंदुए देखे थे। बुधवार की देर शाम को एक तेंदुआ शौचालय के गड्ढ़े में गिर गया, जिसकी रहस्यमय तरीके से मौत हो गई, जबकि दूसरे तेंदुआ को लेकर अभी भी लोगों में डर बना हुआ है। शुक्रवार की देर रात तेंदुआ गांव के आबादी के बीच चला गया। उसके बाद वहां भगदड़ मच गई थी। लोग दरवाजे पर आग जलाकर रात भर जागते रहे।

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद शनिवार को वन दरोगा रामध्यान पांडेय पहुंचे और लोगों से सतर्क रहने की अपील की। रेंजर घनश्याम शुक्ल ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए डिप्टी रेंजर सहित छह सदस्यीय टीम गठित कर दी गई। यह टीम तेंदुए को पकड़ने तक गांव में ही रहेगी।
विज्ञापन


मुकदमे की जांच शुरू, लोगों में भय
जटहां बाजार। बुधवार को तेंदुए के गड्ढ़े में गिरने और उसके बाद उस तेंदुए की मौत हो जाने के बाद अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ। उसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है।
शनिवार को एसआई नंदलाल यादव गांव में पहुंचे और जांच शुरू कर दी। इससे लोगों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि वन विभाग की तरफ से फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज कराया गया है। गांव के लोगों ने जो भी किया, लोगों की जान बचाने के लिए किया। जीवित तेंदुए को पकड़कर वन विभाग को सौंपा था। एसआई ने अलग अलग लोगों से बयान दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें