फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट से किसान की मौत

Wed, 12 Dec 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
टेकुआटार(कुशीनगर)। बुधवार को देवरिया से छात्राओं को शैक्षिक टूर पर लेकर आई बस की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। हादसे से नाराज युवकों ने बस का पीछा किया और चालक को पकड़कर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


देवरिया जिले के जनता इंटर कॉलेज चकरवा बरसीपार सलेमपुर से छात्राओं को अनुसूइया सनातन दर्शन मंदिर का भ्रमण कराने आ रही बस रामकोला-कसया मार्ग पर अमवा मंदिर चौराहे पर साइकिल सवार किसान सकलदेव प्रसाद (60) को चपेट में ले लिया। सकलदेव प्रसाद खाद खरीदने रामकोला जा रहे थे।

गंभीर रूप से घायल सकलदेव को आसपास के लोगों ने रामकोला सीएचसी भेजा। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर, बस लेकर भाग रहे चालक को कुछ युवकों ने पीछा करके टेकुआटार बाजार में पकड़ लिया और चालक की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस चालक और बस को रामकोला थाने लेकर चली गई, जबकि बस में सवार छात्राओं को दूसरी बस से उनके स्कूल भेज दिया गया।

रामकोला थाने के एसओ राहुल कुमार सिंह ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में वृद्ध की मौत हो गई है। चालक को थाने में बैठाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें