फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज (कुशीनगर)।
विज्ञापन

तरयासुजान थाना क्षेत्र के कोइंदहवा गांव में मंगलवार की सुबह गन्ने के खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर कई गांव के लोगों की भीड़ जुट गई थी। शव का चेहरा झुलसा हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोइंदहवा निवासी रतन यादव मंगलवार की सुबह अपने गन्ने के खेत में खाद डालने गए थे। वहां वे युवक का शव देखकर चीख पड़े। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। गन्ने के खेत में अंजान युवक का शव मिलने की खबर सुनकर अगल-बगल के गांव के तमाम लोग भी पहुंच गए। चेहरा झुलसा होने की वजह से शव की पहचान नहीं हो पाई। तरयासुजान पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खेत से बाहर निकालकर उसकी छानबीन की गई। काला पैंट व जनेऊ पहने युवक की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ तरयासुजान सत्येंद्र कुंवर का कहना है कि शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें