फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Wed, 15 May 2019 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चरस की तस्करी के आरोप में जीआरपी ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। जीआरपी ने 55 लाख रुपये कीमत की चरस और 4200 रुपये के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी तस्कर बिहार के पश्चिम चंपारण जिले का निवासी है। पूछताछ में उसने कई महत्वपूर्ण जानकारियां जीआरपी को दी हैं।
विज्ञापन


पनियहवा जीआरपी प्रभारी उपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड के रास्ते मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली। सूचना के आधार पर उसे ट्रेन से पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 5.6 किलोग्राम चरस और 4200 रुपये बरामद हुए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद चरस की कीमत 55 लाख रुपये बताई जा रही है।

पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर की पहचान दीनदयाल महतो पुत्र शिवपूजन निवासी सिरसवां बाजार थाना मझवलिया जिला पश्चिमी चंपारण के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने जो जानकारियां दी हैं, उसके आधार पर आगे काम किया जाएगा। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसको जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में पुलिस कर्मी प्रदीप कुमार राही, राजीव यादव, सदन यादव, जितेंद्र गोस्वामी, उमेश कुमार यादव, सत्येंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें