फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबने से नपा के सफाई कर्मचारी की मौत

Fri, 15 Mar 2019 11:34 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
death
विज्ञापन
पडरौना। मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में डूबने से नगरपालिका के एक सफाई कर्मी की मौत हो गई। वह मरा हुुआ कुत्ता ठेले पर डालकर नहर में फेंकने के लिए गया था। पैर फिसल जाने के कारण खुद भी नहर में गिर गया। नहर में डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पडरौना नगर के सुभाष चौक के निकट रहने वाला विजय शंकर उर्फ चुलबुल (35) पडरौना नगरपालिका का सफाईकर्मी था। शुक्रवार को दोपहर करीब ढाई बजे कहीं से मरा हुआ कुत्ता ठेले में डालकर वह मुख्य पश्चिमी गंडक में मुख्य पुल के पास फेंकने लाया था। ठेले से कुत्ते का शव नहर में गिराते समय वह संतुलन खो बैठा और ठेले के साथ खुद भी नहर में गिर पड़ा।

जब तक लोग उसे बचाते, गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। काफी खोजबीन के बाद उसका शव बाहर निकाला गया। कोतवाल मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि मरने वाला युवक पडरौना नगरपालिका का सफाई कर्मचारी था। उसका नाम विजय शंकर उर्फ चुलबुल था। काफी मशक्कत के बाद शव नहर से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें