फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ सुंघाकर छह हजार छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। बबुइया हरपुर गांव के खरसाल टोला स्थित बागीचे के पास शुक्रवार को दिन में करीब साढ़े ग्यारह बजे एक युवक को नशीला पदार्थ सुंघाकर बदमाशों ने छह हजार रुपये छीन लिए। गांव के लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी तथा युवक को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

बिहार के बगहा थाना क्षेत्र के रजवटिया गांव निवासी 30 वर्षीय मुकेश यादव शुक्रवार को बबुइया हरपुर गांव में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इस गांव के खरसाल टोला स्थित बागीचे के पास मौजूद बदमाशों ने मुकेश को नशीला पदार्थ सुंघा दिया और अचेत होने पर उनसे छह हजार रुपये छीन लिए। बदमाशों ने मुकेश का मोबाइल भी छीनने का प्रयास किया, लेकिन राहगीरों के शोर मचाने पर उसे छोड़कर भाग निकले। शोर सुनकर पहुंचे गांव वालों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही मुकेश को जिला अस्पताल भेजा। इस संबंध में कोतवाल पडरौना विजयराज सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन कराई जा रही है। युवक की स्थिति ठीक होने पर उससे घटना के संबंध में और सही जानकारी ली जाएगी। ताकि बदमाशों को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें