कुशीनगर। थाना क्षेत्र स्थित कुड़वा दिलीप नगर के टोला अपरूप में बुधवार की देर रात छत के रास्ते घर में घुसे चोर सोने का आभूषण, नकदी व कपड़ा आदि चुरा ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह घरवालों को जानकारी हुई। कसया पुलिस को घटना से संबंधित तहरीर दी गई है।
कुड़वा दिलीप नगर के अपरूप टोला निवासी कुबेर कुशवाहा की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार बुधवार की रात गर्मी के चलते घर के सभी सदस्य छत पर सोए थे। रात में छत के ही रास्ते घर में घुसे चोरों ने सोने के 10 गहने, 55 हजार रुपये नकदी व कीमती कपड़े चुरा लिए। सुबह जब घरवालों की नींद खुली तो अंदर कमरों में बिखरे कुछ सामान देखकर चोरी की घटना की जानकारी हुई।
इस संबंध में एसओ गजेंद्र राय का कहना है कि तहरीर मिल गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है, केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।