पटहेरवा। शनिवार को पुलिस ने हाईवे से अमवा गांव की तरफ जा रहे पिकअप से तीन पशुओं को मुक्त कराया। पुलिस ने पकड़े गए चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम व गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
राष्ट्रीय राज मार्ग से अमवा गांव जाने वाले कच्चे रास्ते पर पिकअप जाता देख पुलिस ने रोकने का संकेत दिया। पुलिस को देख चालक वाहन लेकर तेजी से भागने लगा। उसे रोककर पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें तीन पशु मिले। एसओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए चालक विनीत कुमार पकड़ियहवा थाना कसया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
तमंचा के साथ एक गिरफ्तार
खड्डा। आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के करमैनी गांव के व्यक्ति को पुलिस ने तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। खड्डा के एसओ ने बताया कि अनरुल नाम का यह व्यक्ति पशु तस्करी में लिप्त रहा है। इसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।