हाटा। कोतवाली क्षेत्र के महुआरी और तितिला गांव के बीच फोरलेन क्रॉसिंग पर रविवार दोपहर में दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों बाइक पर सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
हाटा की तरफ से आ रही बाइक महुआरी और तीतिला क्रॉसिंग के पास सुकरौली की तरफ से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दोनों बाइक पर पीछे बैठी सुखला देवी निवासी सरिसवां थाना तुर्कपट्टी और सोनम निवासी बरवा छत्तरदास थाना कोतवाली हाटा गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने घायलों को पीएचसी सुकरौली पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों महिलाओं को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।