फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइकसवार घायल, रेफर

Sun, 10 Mar 2019 11:58 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली बाजार-रगड़गंज मार्ग पर रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे एक ट्रैक्टर टेलर से बाइकसवार की टक्कर हो गई। रगड़गंज के निकट हुई इस दुर्घटना में रामकोला थाना क्षेत्र के बरवा गांव निवासी संदीप गौंड़ (25) को गंभीर चोटें आईं। वह रगड़गंज से मथौली बाजार की ओर जा रहा था कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर टेलर से टकरा गया। एसआई दिवाकर मिश्रा ने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचकर घायल को मथौली सीएचसी भेजवाया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाइकचालक ने हेलमेट पहना था। चालक ट्रैक्टर टेलर लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें