सपा छोड़ कर समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व जिला महासचिव का पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने स्वागत किया।
- फोटो : अमर उजाला
पडरौना। रविवार को सपा नेता शुकरुल्लाह अंसारी ने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने पार्टी कार्यालय में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कांग्रेस में शामिल होने वालों में मुस्तफा वैध, इसरार अहमद, मुहम्मद रफीक, अमानुल रहमान, सुभाष यादव, रामअवध यादव, अनिल, लियाकत, जाकिर, फैयाज खान, अनवर, मैनेजर यादव आदि रहे। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबेलास सिंह, जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, मनीष जायसवाल, राधेश्याम पासवान, जहीरुद्दीन, समशेर मल्ल, संतोष श्रीवास्तव, नवीज आलम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।