फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में सात व्यक्ति जख्मी दो रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन संबंधी विवाद में मारपीट,सात घायल
विज्ञापन

कप्तानगंज। क्षेत्र के खभराभार गांव में जमीन संबंधी विवाद में गुरुवार को हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। लोगों ने घायलों को निकट के अस्पताल भेजवाया। घायलों में एक पक्ष से 65 वर्षीय रामकमल, 60 वर्षीय फूलमती, 28 वर्षीय सुमन और 30 वर्षीय संजय बताए गए हैं। इनमें रामकमल व फूलमती को जिला अस्पताल रेफर किया गया। दूसरे पक्ष से 68 वर्षीय रामदवन, 30 वर्षीय हर्षिता और 32 वर्षीय शेषनाथ घायल हुए हैं। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। एसओ शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर की जांच हो रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें