फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधाप पति पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। गांव इस्सलामपुर घसौली निवासी बदरूजमा ने आरोप लगाया कि उसने करीब 15 दिन पूर्व गांव में हुए विकास कार्यों की आरटीआई के तहत जानकारी मांगी थी। इसका पता चलते ग्राम प्रधान के पति राजू इससे नाराज हो गए थे और जब भी उसके साथ गालीगलौज की थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर ग्राम सचिव और ग्राम प्रधान के पति ने उसे प्रधान के घर पर बुलाया। गाली गलौच करते हुए तमंचा दिखाकर धमकी दी। पीड़ित ने तहरीर देकर प्रधान के पति और ग्राम सचिव पर कार्रवाई की मांग की है। उधर ग्राम प्रधान के पति राजू ने बताया कि वो पिछले आठ दिन से गांव में नहीं है। उन पर लगाए जा रहे आरोपी निराधार हैं। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि सूचना मिली है जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें