फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैकौली गांव के सामने हाईवे पर हुई दुर्घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरा युवक, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हाटा। रविवार को दोपहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे हाटा सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिपरा लालमन गांव के 32 वर्षीय पमपम प्रसाद रविवार की दोपहर में कसया की ओर से ट्रैक्टर ट्रॉली से हाटा की तरफ आ रहे थे। इंटरलॉकिंग ईट लदी ट्राली पर वह बैठे थे। वह पैकौली गांव के सामने हाईवे पहुंचे थे कि अचानक ट्राली के आगे गिर पड़े। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर चालक को रोका और घायल युवक को हाटा सीएससी पहुंचाया। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक घायल
तमकुहीराज।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया चौराहे के सामने एनएच पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल को सीएचसी तमकुही पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर हालत बताते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पटहेरवा थाना क्षेत्र के मखुआ निवासी विश्वनाथ प्रसाद को लबनिया चौराहे के सामने एनएच पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चौराहे पर मौजूद लोगों ने उन ्हें एंबुलेंस से सीएचसी तमकुही पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
0000000
गंगेश्वर त्रिपाठी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें