फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टेकुआटार (कुशीनगर)। रामकोला थाना क्षेत्र के गांव परवरपार में मंगलवार की सुबह 19 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। यह युवक दिल्ली रहकर चार्टड एकाउंटेंट की तैयारी कर रहा था और दीपावली की छुट्टियों में घर आया हुआ था। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। परवरपार गांव में ट्रांसफार्मर पर फाल्ट के चलते दो दिन से सप्लाई बंद थी। मंगलवार को सप्लाई बहाल हुई तो सुबह करीब 10 बजे गणेश राव का 19 वर्षीय पुत्र शुभम पानी की टंकी भरने के लिए टुल्लू पम्प चालू करने गया। कहा जा रहा है कि स्वीच ऑन करते ही वह उसी से चिपक गया। परिजनों ने जब तक मेन स्वीच बंद किया, शुभम बुरी तरह से झुलस चुका था। आनन-फानन लोग उसे कसया सीएचसी लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें