फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा कहकर झोले से निकाल लिए 40 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज (कुशीनगर)।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर में ठगों ने बैंक से रुपया निकालकर आ रहे बुजुर्ग को चाचा कहकर झांसे में ले लिया और एक प्राइवेट अस्पताल के पास उनके झोले में रखे 40 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए। धोखाधड़ी का अंदाजा होने पर बुजुर्ग की आंख भर आई। बुजुर्ग ने तरयासुजान पुलिस को घटना की जानकारी देकर ठगों पर कार्रवाई की मांग की है। तरयासुजान थाना क्षेत्र के भुलिया गांव निवासी मोहम्मद शहीद सोमवार को तमकुहीराज बाजार स्थित स्टेट बैंक की शाखा से रुपये निकालने आए थे। दोपहर करीब 12 बजे खाते से 40 हजार रुपये निकालकर उसे झोले में रखा और बैंक के बाहर आए। अचानक ही एक व्यक्ति उन्हें चाचा कहते हुए मिला और घर परिवार का हाल चाल लेने लगा। बातों की बातों में वह शहीद को नजदीक के एक प्राइवेट अस्पताल के पास तक ले गया। वहां चार-पांच लोग और पहुंचे और उसके चारों तरफ घेरा बनाकर एक व्यक्ति ने झोले में रखा रुपया निकाल लिया। रुपये निकालकर ये सभी लोग गायब हो गए। ठगी का एहसास होने पर डबडबाई आंखों के साथ बुजुर्ग लोगों से मदद की गुहार लगाने लगा। इस संबंध में सीओ जनार्दन तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तरयासुजान पुलिस को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें