जमीन संबंधी विवाद में मारपीट, पांच घायल
हाटा। शनिवार की रात जमीन संबंधी विवाद में दो पट्टीदार आपस में भिड़ गए। उनके बीच हुई जमकर मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को हाटा सीएचसी लाया गया, जहां दो की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के देवड़ार पिपरा निवासी परशुराम यादव और उनके पट्टीदार रामनीति यादव के बीच जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। इसी विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें परशुराम यादव की पत्नी सुभावती देवी, पुत्री हेमा यादव और पुत्र रवि यादव घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से भी दो लोगों को चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव के लोगों ने घायलों को सीएचसी हाटा पहुंचाया, जहां से सुभावती देवी और रामनेती यादव की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।