मथौली बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रानीपार उर्फ हरैया गांव में शुक्रवार की रात 60 वर्षीय एक महिला को किसी विषैले सर्प ने डंस लिया। शनिवार को सुबह महिला की मौत हो गई। रानीपार उर्फ हरैया गांव के निवासी परमहंस की पत्नी मेवाती देवी (60) शुक्रवार की रात करीब आठ बजे अपने दरवाजे पर टहल रही थीं, तभी किसी विषैले सर्प ने उन्हें डंस लिया।