फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरवलिया निवासी तप्पन ताड़ के पेड़ पर चढ़े थे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुबेरस्थान (कुशीनगर)। मंगलवार की शाम को परसौनी गांव के समीप ताड़ के पेड़ पर चढ़े 55 वर्षीय अधेड़ की फिसलकर गिरने से मौत हो गई। जानकारी होने पर पहुंचे घरवाले शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन

कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव कोहरवलिया निवासी तप्पन ताड़ी उतारने का कार्य करते थे। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे वे परसौनी गांव के समीप ताड़ी उतारने के लिए पेड़ पर चढ़े थे। इसी दौरान अचानक हाथ फिसल गया और वे पेड़ की ऊंचाई से सीधे जमीन पर आ गिरे। इसके चलते तप्पन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के कुछ देर बाद परसौनी गांव का कोई व्यक्ति ताड़ के पेड़ की ओर गया तो तप्पन का शव देखकर शोर मचाया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें