फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोटी कटने की घटनाओं से बढ़ी दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। मंगलवार को रामकोला थाना क्षेत्र के चार गांवों में चोटी कटने की घटनाएं हुईं। पीड़ितों में दो महिलाएं तथा दो लड़कियां हैं। सभी को तबियत बिगड़ने पर सीएचसी ले जाना पड़ा। डॉक्टरों के अनुसार सदमे के चलते इनकी तबियत बिगड़ी है। इलाज के बाद हालत सुधर रही है। चोटी कटने की लगातार हो रही घटनाओं से दहशत बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम सभा धनौजी माफी निवासी रामदयाल की 30 वर्षीया पत्नी संगीता देवी सोमवार की रात में बच्चों के साथ सोई थीं। चोटी कटने की खबर से सहमी संगीता ने जुड़ा बनाया था। भोर में सिर में दर्द होने पर हाथ लगाया तो जुड़ा खुला था और चोटी कट गई थी। शरीर में दर्द व बेचैनी के बाद इन्हें रामकोला सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इसके अलावा धनौजी खास निवासी अलाउदीन की 15 वर्षीया पुत्री गुड़िया मंगलवार की शाम पांच बजे दरवाजे पर बैठी थी। अचानक सिर में तेज दर्द शुरू हुआ और उसकी चोटी कट गई। कटी चोटी देखकर गुड़िया अचेत हो गई। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए रामकोला सीएचसी लेकर पहुंचे। तीसरी घटना टेकुआटार के कठकुइयां टोले की है, जहां जयप्रकाश कुशवाहा की 14 वर्षीया पुत्री अर्चना मंगलवार को दिन के करीब साढ़े तीन बजे सिर में तेज दर्द हुआ और उसकी चोटी कट गई। यह देखकर अर्चना चीखकर गिर पड़ी। इन तीनों का इलाज रामकोला सीएचसी में चल रहा है। चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने कहा की तीनों सदमे में हैं। इलाज के बाद हालत सुधर रही है।
लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के बगहा खुर्द गांव निवासी फकरुद्दीन की पत्नी 40 वर्षीया अफसाना मंगलवार की शाम पांच बजे बाल संवार रही थी। अचानक इनको सिर के बाल कटने का अंदेशा हुआ। उल्टी भी होने लगी। अफसाना ने पड़ोस की महिलाओं को इसकी जानकारी दी। कुछ देर बाद वह अचेत हो गई। गांव के लोग पहुंचे और अफसाना को इलाज के लिए कप्तानगंज सीएचसी ले जाया गया। देर शाम तक वहीं इलाज चल रहा था। डॉक्टरों के अनुसार महिला सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें