फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी रखवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने हटवाई झोपड़ी फिर रखवाई
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के आदेश पर हुआ अमल
गुरवलिया बाजार। एसडीएम के निर्देश पर राजस्वकर्मियों ने रविवार को सपही टड़वा गांव में हटवाई गई झोपड़ी को वापस उसी स्थिति में रखवा दिया। तहसील प्रशासन की तरफ से हटवाए गए अतिक्रमण के खिलाफ भू स्वामी ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन

इस गांव के गाटा संख्या 63 नवीन परती की भूमि में बनी झोपड़ी को तत्कालीन एसडीएम प्रमोद कुमार ने अतिक्रमण मानते हुए अपनी मौजूदगी में हटवा दिया था। इसके बाद भू स्वामी ने उच्च न्यायालय में रिट दाखिल किया था। उच्च न्यायालय ने राजस्व प्रशासन को झोपड़ी के पुनर्स्थापना का निर्देश पारित किया है। उसके क्रम में एसडीएम अरविंद कुमार के आदेश पर नायब तहसीलदार राधेश्याम उपाध्याय के नेतृत्व में कानूनगो प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, लेखपाल जयनाथ शर्मा, सुरेश भारती की टीम ने उजाड़ी गई झोपड़ी के स्थान पर पुन: झोपड़ी रखवा दी। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि विजय भारती, रामचंद्र प्रसाद, जदु प्रसाद, लखीचंद यादव, बंका यादव आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें