फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच पशुओं को मुक्त कराया, चालक गिरफ्तार

Sun, 09 Dec 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस ने पिकअप से पांच पशुओं को मुक्त कराया। - फोटो : Live Law
विज्ञापन
हाटा। शनिवार की देर रात गश्त के दौरान हाटा कोतवाली पुलिस ने पिकअप से पांच पशुओं को मुक्त कराया। पुलिस ने पिकअप के चालक को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। हाटा के कोतवाल गजेंद्र राय ने बताया कि एसआई जगधारी राम, महेंद्र यादव, इजहार खां, अरविंद राय और जयराम के साथ गश्त के दौरान उन्होंने कप्तानगंज जाने वाले चौराहे पर ओवरब्रिज के नीचे पिकअप को पकड़ा। पकड़े गए पिकअप चालक की पहचान पटहेरवा थाना क्षेत्र के गड़हिया निवासी कयामुद्दीन के रूप में हुई। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें