फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को फोन पर परेशान करने वाले युवक की हुई पिटाई

Fri, 21 Jun 2019 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। पटहेरवा क्षेत्र की युवती को बार-बार फोन कर अश्लील बात करने वाले युवक की पीड़ित परिजनों ने पकड़ कर पिटाई की। पीड़िता बाहर रह कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। पड़ोसी गांव का युवक कहीं से उसका मोबाइल नंबर पता कर लिया। बार-बार फोन कर उल्टी-सीधी बातें करने लगा। युवती के बार-बार मना करने के बाद भी अपनी आदत से बाज नहीं आया।
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व मामला पुलिस तक पहुंचा था, लेकिन दोनों पक्ष सूझ-बूझकर वापस हो गए थे। इधर, युवक फिर फोन करने लगा। युवती ने परिजनों को बताया। गुरुवार दोपहर युवक कोे पकड़ कर परिजनों ने पिटाई कर दी। कुछ लोग बीच-बचाव करने लगे, मौका पाकर युवक भाग निकला। एसओ आनंद कुमार गुप्ता ने ऐसी सूचना या तहरीर मिलने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें