फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से भिड़ी डीसीएम, चालक सहित दो की मौत

Fri, 21 Jun 2019 12:00 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कोखराज कोतवाली क्षेत्र के कशिया पश्चिम गांव के समीप गुरुवार सुबह बेकाबू डीसीएम सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में डीसीएम चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है। वहीं, अन्य हादसों में भी करीब सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


     फतेहपुर जिले के अल्लीपुर गांव का सूरज कुमार (24) पुत्र कुबेर नारायण किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। बुधवार को वो अपने मामा रामचरण के यहां कशिया पश्चिम आया था। गुरुवार सुबह घर लौटने के लिए हाईवे पर कशिया पश्चिम पेट्रोल पंप के समीप खड़े होकर साधन का इंतजार कर रहा था। तभी कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही एक डीसीएम ने उसे रौंद दिया। इसके बाद डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में सूरज के साथ ही डीसीएम चालक सुशील कुमार (28) पुत्र जगदीश निवासी वैष्णव पुरम जिला पीलीभीत की भी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने डीसीएम में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला।

इसके बाद मृतकों की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई। पुलिस के मुताबिक डीसीएम चालक को नींद आने के कारण हादसा हुआ। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। खबर पाकर परिवार वाले कौशाम्बी पहुंच गए थे। वहीं दूसरी ओर भरवारी से एक डीजे बैंड गुरुवार सुबह कशिया पश्चिम जा रहा था। सैता गांव के समीप पीछे से आए डंपर ने उसमें टक्कर मार दी। जिससे डीजे पलट गया। हादसे में उसपर सवार कशिया पूरब निवासी लवकुश, सुरेन्द्र, मंजीत, जलालपुर निवासी श्रीचंद्र, शिवचंद्र व चित्रकूट निवासी सहादेव घायल हो गए। मंझनपुर के कोर्रों गांव का रामभवन मौर्य किसी काम से कोखराज जा रहा था। टोल प्लॉजा के पास ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें