दुष्कर्म का आरोपी भेजा गया जेल
परहेरवा। गुरुवार को पटहेरवा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया। एसओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि पांच जून को किशोरी के साथ घर में घुस कर सोते दौरान आरोपी ने दुष्कर्म किया था। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया था। पीड़िता की मां की तहरीर पर बुधवार को ही आरोपी संजूर अंसारी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉस्कों एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।