फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 लाख की अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Sat, 15 Jun 2019 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पकड़ी गई लगभग 40 लाख रुपये की शराब । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुशीनगर। स्वाट और तरयासुजान पुलिस ने हफुआ बलराम के पास अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। दो वाहनों में रखी 842 पेटियों में 40416 शीशी क्रेजी रोमियो शराब भी बरामद की। इसकी कीमत 40 लाख रुपये आंकी गई।
विज्ञापन


एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि राणा महेंद्र प्रताप सिंह को मिली सूचना के आधार पर स्वाट टीम और तरयासुजान की पुलिस ने हफुआ बलराम के पास घेरेबंदी करके अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह के सदस्य को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान लालबाबू पुत्र हरीश यादव निवासी यादोपुर थाना यादोपुर जनपद गोपालगंज बिहार के रूप में हुई।

डीसीएम और पिकअप में रखी 840 पेटियों में 7,000 लीटर से अधिक की (40320 शीशी क्रेजी रोमियो शराब) बरामद हुई। इसकी कीमत 40 लाख रुपये है। उसने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। उसके आधार पर पुलिस आगे की जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपी तस्कर ने धंधे में संलिप्त कई अन्य तस्करों के नाम भी बताए हैं। पकड़े गए तस्कर के खिलाफ जालसाजी और आबकारी अधिनियम आदि धाराओं में केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


अलग-अलग मामलों में सात आरोपी गिरफ्तार
कुशीनगर। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि जटहां बाजार पुलिस ने दहेज हत्या में वांछित वीरेंद्र पुत्र भुआली और भुआली पुत्र प्रसाद निवासी खसिया थाना जटहां बाजार को गिरफ्तार किया है। इसी तरह कसया पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में सगे भाई भगवान सिंह और रविंद्र सिंह पुत्रगण स्वर्गीय नरायण सिंह निवासी सिंहपुर धुरिया थाना कसया को गिरफ्तार किया।

जबकि सेवरही पुलिस ने चोरी में रूपेश कुमार पुत्र रमायण महतो और लक्ष्मण पुत्र राजेश महतो निवासी रघुनंदनपुर थाना फुलवरिया सुजान जनपद गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार किया। पडरौना कोतवाली पुलिस ने मारपीट एवं धमकी देने के मामले में वारंटी इरशाद पुत्र मैनेजर निवासी बेलवा जंगल को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें