फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टीदारी के विवाद में 10 लोगों पर मुकदमा

Fri, 14 Jun 2019 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मारपीट के बाद थाने पहुंचे लाेग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। 11 जून को नगर के तिलक चौक के निकट जमीन के विवाद में हुई पट्टीदारों में मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जदयू के जिलाध्यक्ष की तरफ से दी गई तहरीर पर पुलिस ने छह तो दूसरे पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने कोशिश सहित विभिन्न आरोपों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


पडरौना कोतवाली क्षेत्र के नेहरू नगर मोहल्ला निवासी जदयू के जिलाध्यक्ष श्याम बाबू मोदनवाल ने घटना के बाद पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनका पैतृक आवासीय मकान कसेरा टोली रोड एवं तिलक चौक पर है, जिसमें हिस्सेदारी को लेकर पट्टीदारों से लंबे समय से विवाद चलता है। नगर के संभ्रांत व्यक्तियों की मौजूदगी में तिलक चौक स्थित पैतृक दुकान में ताला लगाने के बाद पंचायत में सहमति बनी थी।  इनका आरोप है कि पंचायत की बात को लेकर 11 जून की शाम पट्टीदारी के करीब छह लोगों ने उनके बेटे आदर्श मोदनवाल और उन्हें बुरी तरह पीट दिया था।

उनके बेटे की हालत अब भी गंभीर है। उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज किया है। उधर, दूसरे पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही है।
विज्ञापन


प्रभारी कोतवाल नागेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है। श्याम बाबू मोदनवाल की तहरीर पर छह तथा उनके विपक्षी की तहरीर पर चार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें